सुल्तानपुर: हरिहरपुर में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक को आई गंभीर चोटे, हालत नाजुक, लखनऊ रेफर
बीती रात कोतवाली देहात के हरिहरपुर निवासी राजेश प्रसाद पुत्र बद्री प्रसाद बाइक से घर लौट रहा था। जहां अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसे गंभीर चोटे आई। परिजन उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां से गंभीर हालत में उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।