सुल्तानपुर: तालिबानी अंदाज में लकड़ी के पोल से बांधकर चोर को ग्रामीणों ने लाठी से पीटा, बंधुआकला के खोखीपुर का मामला
शातिर चोर को ग्रामीणों ने तालिबानी अंदाज में सजा दी। उसे लकड़ी के पोल से बांधकर लाठी से पीटा गया। गाली गलौज और धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामला बंधुआकला थाना क्षेत्र के खोखीपुर गांव का है। कोतवाल अनिरुद्ध सिंह ने बताया चोरी के मामले में मुकदमा दर्जकर आरोपी को जेल भेजा जा चुका है।