सुल्तानपुर: पूर्व विधायक अनूप संडा मामले में सुनवाई टली,कोर्ट ने 15 मई की तारीख की नियत
2 सितंबर 2018 को शहर के ख्वाजा काम्प्लेक्स के सामने पूर्व विधायक अनूप सण्डा,आप सांसद संजय सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव,रवींद्र तिवारी समेत 34 लोगों के खिलाफ रोड जाम,सरकारी कामकाज में बाधा,पुलिसकर्मियों से अभद्रता और अन्य आरोपों में चार्जशीट फ़ाइल हुई थी।जिसमें विशेष अदालत में शुक्रवार को उक्त मामले की सुनवाई टल गई है।कोर्ट ने 15 मई की तारीख नियत की है।