सुल्तानपुर: रेलवे स्टेशन से ट्रेन पर चढ़ने के दौरान उचक्के ने उड़ाया महिला यात्री का सूटकेस,GRP ने अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज
सुलतानपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर महुली गांव निवासी ज्योत्सना पुत्री राम सागर पांडे का सूटकेस ट्रेन पर चढ़ने के दौरान उचक्के ने गायब कर दिया।ज्योत्सना ने बताया कि सूटकेस में करीब 4लाख रुपये के गहने और कपड़े थे।वहीं GRP प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर बताए गये हुलिये के आधार पर युवक की तलाश की जा रही है।