कोल: नुमाइश में पुलिसकर्मियों पर सफाईकर्मी को पीटने का आरोप, सफाईकर्मियों ने थाने के बाहर गाड़ियां खड़ी कर किया हंगामा
Koil, Aligarh | Feb 22, 2025 थाना बन्ना देवी क्षेत्र की नुमाइश में पुलिसकर्मियों पर सफाई कर्मचारी को पीटने का आरोप लगा है। सफाई कर्मी शुक्रवार रात्रि परिवार के साथ नुमाइश देखने आया था। आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मी आए लड़कियों की वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए मारपीट कर दी। आरोप है की वह सफाई का पेमेंट लेकर आया था वह भी पुलिसकर्मियों ने छीन लिया है।