कोल: जिला अस्पताल में नेट प्रॉब्लम के कारण मरीज और तीमारदारों को खड़ा होना पड़ा लाइन में, ऑनलाइन पर्चा बनने में हुई दिक्कत
Koil, Aligarh | Feb 22, 2025 अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के रसलगंज क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल मलखान सिंह में मरीज और उनके तीमारदारों को पर्चा बनवाने के लिए घंटों लाइन खड़ा होना पड़ रहा है। क्योंकि जिला अस्पताल मलखान सिंह में मरीज को दिखाने के लिए जो पर्चा बनवाया जाता है वह पर्चा ऑनलाइन बनता है। लेकिन ऑनलाइन सर्वर डाउन होने के कारण पर्चा नहीं बन रहा है।