दनियावां: शाहजहांपुर गांव में चबूतरा विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच चली गोली
Daniawan, Patna | Sep 10, 2026 शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव में घर के बाहर बने चबूतरा की विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी पर गोली चल दिया है। गोली पैर के निचले हिस्से में लगी है। घायल नूनू राम की 40 वर्षीय पत्नी मिंता देवी है। जबकि आरोपी नुनु का बड़ा भाई राजकुमार राम है। घायल मिंता देवी को दनियावां पीएचसी लाया है। जहां से पटना रेफर किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।