सूरजगढ़: कजरा थाना पुलिस ने अपहरण मामले में किशोरी को मुंगेर जिले के गंगटा थाना क्षेत्र से किया बरामद
कजरा थाना की पुलिस ने कांड संख्या 53/26 अपहरण मामले में किशोरी को मुंगेर जिले के गंगटाथाना क्षेत्र से दस्तयाब किया है. शनिवार अपराह्न 1 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक किशोरी का बयान दर्ज कराने लखीसराय कोर्ट भेजा गया है. किशोरी कजरा थाना क्षेत्र के लखना गांव की रहने वाली है. मामले में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.