केशकाल: कोपरा मुंडापारा के 5 वर्षीय मासूम बालक की नदी में डूबने से हुई मौत, परिजनों ने फरसगाँव थाने में दी सूचना
केशकाल क्षेत्र के ग्राम कोपरा मुंडापारा के 5 वर्षिय मासूम बालक आंनद पोयाम पिता समलू पोयाम की शुक्रवार की शाम करीबन 4 से 5 बजे गाँव के ही नदी में डूब गया।जिसे परिजनों द्वारा 6 बजे 108 से उपचार हेतु फरसगाँव अस्प्ताल लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोसित किया।परिजनों के द्वारा 8 बजे फरसगाँव थाने पहुँचकर घटना की जानकारी दी गई।रिपोट पर पुलिस ने मर्ग कायम किया।