टिमरनी: आरोह-2026 के तहत टिमरनी के खिलाड़ियों को साइबर सुरक्षा का पाठ, पुलिस व्यवस्था भी जानी
Timarni, Harda | May 30, 2026 जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में संचालित आरोह-2026 अभियान के तहत आज 30 मई शाम 6 बजे टिमरनी सहित जिले के खिलाड़ियों के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को थाना परिसर का भ्रमण कराया गया तथा पुलिस की कार्यप्रणाली और साइबर अपराधों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।