Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

12 लाख का चेक जारी करने 2 लाख रिश्वत मांगने का आरोप, सीईओ समेत 3 एसीबी के हत्थे चढ़े शिकायतकर्ता:-अरुण कुमार भारद्वाज, निवासी लिमतरा, जिला सक्ती आरोपी:-1)सीईओ (CEO) जनपद पंचायत सक्ती, निखिल कश्यप 2)बाबू / सहायक ग्रेड 3 अविनाश ठाकुर, जनपद पंचायत सक्ती 3)जनपद कार्यालय का भृत्य, लच्छन भानु #एंटी करप्शन ब्यूरो

MORE NEWS

सलखन के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा! 

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत सलखन में फ्लाई ऐश की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि फ्लाई ऐश पटाई स्थल से लगातार उड़ रही राख किसानों की खेती, आम जनता के स्वास्थ्य और बच्चों के भविष्य के लिए खतरा बन चुकी है। कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो प्लांट प्रबंधन और न ही संबंधित जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस कदम उठाया गया।

किसानों की उपजाऊ जमीन खतरे में
लोगों के स्वास्थ्य पर मंडरा रहा संकट
स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी
 मवेशियों के फंसने और जान गंवाने का खतरा

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो पूरे गांव के लोग उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

क्या किसानों की जमीन और ग्रामीणों की जिंदगी से बड़ा कोई मुनाफा है?

👉 प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों से मांग है कि तत्काल जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करें और ग्रामीणों को राहत दिलाएं।

#सलखन #FlyAsh #JanjgirChampa #छत्तीसगढ़ #किसान_हित #पर्यावरण_बचाओ #ग्रामीणों_का_आक्रोश #BreakingNews #CGNews #GauravRaysagar

सलखन के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा! जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत सलखन में फ्लाई ऐश की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि फ्लाई ऐश पटाई स्थल से लगातार उड़ रही राख किसानों की खेती, आम जनता के स्वास्थ्य और बच्चों के भविष्य के लिए खतरा बन चुकी है। कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो प्लांट प्रबंधन और न ही संबंधित जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस कदम उठाया गया। किसानों की उपजाऊ जमीन खतरे में लोगों के स्वास्थ्य पर मंडरा रहा संकट स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी मवेशियों के फंसने और जान गंवाने का खतरा ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो पूरे गांव के लोग उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। क्या किसानों की जमीन और ग्रामीणों की जिंदगी से बड़ा कोई मुनाफा है? 👉 प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों से मांग है कि तत्काल जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करें और ग्रामीणों को राहत दिलाएं। #सलखन #FlyAsh #JanjgirChampa #छत्तीसगढ़ #किसान_हित #पर्यावरण_बचाओ #ग्रामीणों_का_आक्रोश #BreakingNews #CGNews #GauravRaysagar

Janjgir, Janjgir-Champa | Jun 16, 2026

चलते ट्रक पर चढ़कर चावल बोरी चोरी करने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान, दो अन्य साथी अब भी फरार

सक्ती जिले मे पुलिस ने चलते ट्रक से चावल की बोरियां चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 किलोग्राम चोरी का चावल बरामद किया है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 14 सक्ती निवासी संकेत गोयल ने थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 9 जून 2026 को उनके ट्रक क्रमांक CG15 KL 9002 में मारुति एग्रोवेट राइस मिल सरवानी से 580 बोरी सीएमआर चावल लोड कर शासकीय गोदाम टेमर भेजा गया था। गोदाम में माल उतरवाने के दौरान 50-50 किलोग्राम की तीन बोरी चावल कम पाई गई। चालक से पूछताछ करने पर उसे घटना की जानकारी नहीं होने की बात कही गई।

घटना के बाद प्रार्थी ने सरवानी से टेमर मार्ग पर लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की जांच की। 14 जून 2026 को टेमर स्थित एक फर्नीचर दुकान के सीसीटीवी फुटेज में एक युवक चलते ट्रक पर चढ़कर चावल की बोरियां नीचे गिराते हुए दिखाई दिया, जबकि दो अन्य व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैठकर उससे बातचीत करते नजर आए। फुटेज के आधार पर तीनों के द्वारा मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई गई, जिसके बाद थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 269/2026 के तहत धारा 305(ग) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक प्रफ्फुल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के निर्देशन में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। जांच के दौरान चलते ट्रक में चढ़कर चावल की बोरियां नीचे गिराने वाले युवक की पहचान नितिन कुमार पटेल (21 वर्ष), पिता संतोष कुमार पटेल, निवासी नंदेली, थाना सक्ती के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर ट्रक से तीन बोरी चावल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि चोरी किए गए चावल के बंटवारे में उसके हिस्से में 50 किलोग्राम चावल आया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से उक्त चावल बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया।

पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी नितिन कुमार पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, घटना में शामिल अन्य दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उनके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

चलते ट्रक पर चढ़कर चावल बोरी चोरी करने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान, दो अन्य साथी अब भी फरार सक्ती जिले मे पुलिस ने चलते ट्रक से चावल की बोरियां चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 किलोग्राम चोरी का चावल बरामद किया है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 14 सक्ती निवासी संकेत गोयल ने थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 9 जून 2026 को उनके ट्रक क्रमांक CG15 KL 9002 में मारुति एग्रोवेट राइस मिल सरवानी से 580 बोरी सीएमआर चावल लोड कर शासकीय गोदाम टेमर भेजा गया था। गोदाम में माल उतरवाने के दौरान 50-50 किलोग्राम की तीन बोरी चावल कम पाई गई। चालक से पूछताछ करने पर उसे घटना की जानकारी नहीं होने की बात कही गई। घटना के बाद प्रार्थी ने सरवानी से टेमर मार्ग पर लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की जांच की। 14 जून 2026 को टेमर स्थित एक फर्नीचर दुकान के सीसीटीवी फुटेज में एक युवक चलते ट्रक पर चढ़कर चावल की बोरियां नीचे गिराते हुए दिखाई दिया, जबकि दो अन्य व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैठकर उससे बातचीत करते नजर आए। फुटेज के आधार पर तीनों के द्वारा मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई गई, जिसके बाद थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 269/2026 के तहत धारा 305(ग) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक प्रफ्फुल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के निर्देशन में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। जांच के दौरान चलते ट्रक में चढ़कर चावल की बोरियां नीचे गिराने वाले युवक की पहचान नितिन कुमार पटेल (21 वर्ष), पिता संतोष कुमार पटेल, निवासी नंदेली, थाना सक्ती के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर ट्रक से तीन बोरी चावल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि चोरी किए गए चावल के बंटवारे में उसके हिस्से में 50 किलोग्राम चावल आया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से उक्त चावल बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी नितिन कुमार पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, घटना में शामिल अन्य दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उनके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Janjgir, Janjgir-Champa | Jun 16, 2026

जांजगीर चांपा प्रधान आरक्षक हुआ निलंबित:- एसपी ने जारी किया आदेश,जमीन कब्जा दिलाने ली 40 हजार रुपए की रिश्वत, वीडियो आया सामने

जांजगीर चांपा जिले के पंतोरा चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी ने आवेदक विकास देवांगन से जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर 40 हजार रुपए की रिश्वत लेने के मामले में एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। वही रिश्वत लेने और बात चित का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ है। साथ ही पूरे मामले की जांच उप पुलिस अधीक्षक प्रदीप सोरी को दी गई है। 

क्या है पूरा मामला 

दरअसल पतोरा चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी ने  आवेदक विकास देवांगन से जमीन में कब्जा दिलाने के नाम पर 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी जिसमें से आवेदक ने 30 हजार रुपए भी दिया गया वही 10 हाजर रुपए की ओर मांग करने लगा तो शाम में भी 10 हाजर रुपए दिया गया। जिसके बाद भी किसी प्रकार का कब्जा नहीं दिला पाया जब पैसे वापस करने की बात कही तो प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी ने पैसे लौटाले ने इंकार कर दिया और कहने लगा कि एसपी से शिकायत कर सकते हो मैं पैसा वापस नहीं करूंगा। मेरे को लाईन अटैज करा दो 10 हाजर रुपए मैं दूंगा,तुम कुछ भी करो पैसे वापस नहीं करूंगा। वही  तत्कालीन चौकी प्रभारी दिलीप सिंह से बात हुआ है कहते हुए आप लोगो ने जो दिवाल तोड़ा था उसके पैसा दिया था कहते हुए वीडियो सामने आया है।

इस पूरे मामले में एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने वीडियो सामने आने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन अटैज किया है।

जांजगीर चांपा प्रधान आरक्षक हुआ निलंबित:- एसपी ने जारी किया आदेश,जमीन कब्जा दिलाने ली 40 हजार रुपए की रिश्वत, वीडियो आया सामने जांजगीर चांपा जिले के पंतोरा चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी ने आवेदक विकास देवांगन से जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर 40 हजार रुपए की रिश्वत लेने के मामले में एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। वही रिश्वत लेने और बात चित का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ है। साथ ही पूरे मामले की जांच उप पुलिस अधीक्षक प्रदीप सोरी को दी गई है। क्या है पूरा मामला दरअसल पतोरा चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी ने आवेदक विकास देवांगन से जमीन में कब्जा दिलाने के नाम पर 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी जिसमें से आवेदक ने 30 हजार रुपए भी दिया गया वही 10 हाजर रुपए की ओर मांग करने लगा तो शाम में भी 10 हाजर रुपए दिया गया। जिसके बाद भी किसी प्रकार का कब्जा नहीं दिला पाया जब पैसे वापस करने की बात कही तो प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी ने पैसे लौटाले ने इंकार कर दिया और कहने लगा कि एसपी से शिकायत कर सकते हो मैं पैसा वापस नहीं करूंगा। मेरे को लाईन अटैज करा दो 10 हाजर रुपए मैं दूंगा,तुम कुछ भी करो पैसे वापस नहीं करूंगा। वही तत्कालीन चौकी प्रभारी दिलीप सिंह से बात हुआ है कहते हुए आप लोगो ने जो दिवाल तोड़ा था उसके पैसा दिया था कहते हुए वीडियो सामने आया है। इस पूरे मामले में एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने वीडियो सामने आने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन अटैज किया है।

Janjgir, Janjgir-Champa | Jun 14, 2026

डभरा मे शराब बोतल में कीड़ा मिलने का दावा: सोशल मीडिया में वीडियो वायरल; गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

सक्ती जिले के डभरा स्थित शासकीय देशी शराब दुकान से खरीदी गई एक शराब की बोतल में कथित रूप से कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में बोतल के अंदर कीड़ा दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि इस मामले की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

वायरल वीडियो और तस्वीरों के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म हो गया है। लोगों ने शराब की गुणवत्ता, पैकेजिंग और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब सरकार के माध्यम से शराब का विक्रय किया जा रहा है, तब गुणवत्ता के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

नागरिकों का कहना है कि यदि सीलबंद बोतल में इस प्रकार की शिकायत सामने आती है तो यह गंभीर विषय है। ऐसे मामलों में संबंधित विभाग को तत्काल जांच कर वास्तविकता सामने लानी चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं के बीच पैदा हुई आशंका और भ्रम की स्थिति समाप्त हो सके।

जानकारों के अनुसार, पैक उत्पादों में किसी प्रकार की अशुद्धि पाए जाने के पीछे पैकेजिंग प्रक्रिया में लापरवाही, भंडारण संबंधी कमी या अन्य तकनीकी कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। हालांकि केवल वायरल तस्वीरों और वीडियो के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। संबंधित बोतल की वैज्ञानिक जांच और विभागीय परीक्षण के बाद ही पूरे मामले के तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।

मामला सामने आने के बाद लोगों ने आबकारी विभाग से त्वरित और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जांच में शिकायत सही पाई जाती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल सभी की निगाहें आबकारी विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं। 

इस संबंध मे जानकारी लेने के लिए डभरा आबकारी वृत्त प्रभारी कोमल सिदार से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन उन्होंने फोन नही उठाया।

डभरा मे शराब बोतल में कीड़ा मिलने का दावा: सोशल मीडिया में वीडियो वायरल; गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज सक्ती जिले के डभरा स्थित शासकीय देशी शराब दुकान से खरीदी गई एक शराब की बोतल में कथित रूप से कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में बोतल के अंदर कीड़ा दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि इस मामले की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। वायरल वीडियो और तस्वीरों के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म हो गया है। लोगों ने शराब की गुणवत्ता, पैकेजिंग और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब सरकार के माध्यम से शराब का विक्रय किया जा रहा है, तब गुणवत्ता के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। नागरिकों का कहना है कि यदि सीलबंद बोतल में इस प्रकार की शिकायत सामने आती है तो यह गंभीर विषय है। ऐसे मामलों में संबंधित विभाग को तत्काल जांच कर वास्तविकता सामने लानी चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं के बीच पैदा हुई आशंका और भ्रम की स्थिति समाप्त हो सके। जानकारों के अनुसार, पैक उत्पादों में किसी प्रकार की अशुद्धि पाए जाने के पीछे पैकेजिंग प्रक्रिया में लापरवाही, भंडारण संबंधी कमी या अन्य तकनीकी कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। हालांकि केवल वायरल तस्वीरों और वीडियो के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। संबंधित बोतल की वैज्ञानिक जांच और विभागीय परीक्षण के बाद ही पूरे मामले के तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे। मामला सामने आने के बाद लोगों ने आबकारी विभाग से त्वरित और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जांच में शिकायत सही पाई जाती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल सभी की निगाहें आबकारी विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं। इस संबंध मे जानकारी लेने के लिए डभरा आबकारी वृत्त प्रभारी कोमल सिदार से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन उन्होंने फोन नही उठाया।

Janjgir, Janjgir-Champa | Jun 13, 2026

12 लाख का चेक जारी करने 2 लाख रिश्वत मांगने का आरोप, सीईओ समेत 3 एसीबी के हत्थे चढ़े शिकायतकर्ता:-अरुण कुमार भारद्वाज, निवासी लिमतरा, जिला सक्ती आरोपी:-1)सीईओ (CEO) जनपद पंचायत सक्ती, निखिल कश्यप 2)बाबू / सहायक ग्रेड 3 अविनाश ठाकुर, जनपद पंचायत सक्ती 3)जनपद कार्यालय का भृत्य, लच्छन भानु #एंटी करप्शन ब्यूरो - Janjgir News