Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Ahmedabad
Rahulgandhi
यूपी

जांजगीर चांपा प्रधान आरक्षक हुआ निलंबित:- एसपी ने जारी किया आदेश,जमीन कब्जा दिलाने ली 40 हजार रुपए की रिश्वत, वीडियो आया सामने जांजगीर चांपा जिले के पंतोरा चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी ने आवेदक विकास देवांगन से जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर 40 हजार रुपए की रिश्वत लेने के मामले में एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। वही रिश्वत लेने और बात चित का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ है। साथ ही पूरे मामले की जांच उप पुलिस अधीक्षक प्रदीप सोरी को दी गई है। क्या है पूरा मामला दरअसल पतोरा चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी ने आवेदक विकास देवांगन से जमीन में कब्जा दिलाने के नाम पर 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी जिसमें से आवेदक ने 30 हजार रुपए भी दिया गया वही 10 हाजर रुपए की ओर मांग करने लगा तो शाम में भी 10 हाजर रुपए दिया गया। जिसके बाद भी किसी प्रकार का कब्जा नहीं दिला पाया जब पैसे वापस करने की बात कही तो प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी ने पैसे लौटाले ने इंकार कर दिया और कहने लगा कि एसपी से शिकायत कर सकते हो मैं पैसा वापस नहीं करूंगा। मेरे को लाईन अटैज करा दो 10 हाजर रुपए मैं दूंगा,तुम कुछ भी करो पैसे वापस नहीं करूंगा। वही तत्कालीन चौकी प्रभारी दिलीप सिंह से बात हुआ है कहते हुए आप लोगो ने जो दिवाल तोड़ा था उसके पैसा दिया था कहते हुए वीडियो सामने आया है। इस पूरे मामले में एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने वीडियो सामने आने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन अटैज किया है।

MORE NEWS

डभरा मे शराब बोतल में कीड़ा मिलने का दावा: सोशल मीडिया में वीडियो वायरल; गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

सक्ती जिले के डभरा स्थित शासकीय देशी शराब दुकान से खरीदी गई एक शराब की बोतल में कथित रूप से कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में बोतल के अंदर कीड़ा दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि इस मामले की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

वायरल वीडियो और तस्वीरों के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म हो गया है। लोगों ने शराब की गुणवत्ता, पैकेजिंग और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब सरकार के माध्यम से शराब का विक्रय किया जा रहा है, तब गुणवत्ता के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

नागरिकों का कहना है कि यदि सीलबंद बोतल में इस प्रकार की शिकायत सामने आती है तो यह गंभीर विषय है। ऐसे मामलों में संबंधित विभाग को तत्काल जांच कर वास्तविकता सामने लानी चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं के बीच पैदा हुई आशंका और भ्रम की स्थिति समाप्त हो सके।

जानकारों के अनुसार, पैक उत्पादों में किसी प्रकार की अशुद्धि पाए जाने के पीछे पैकेजिंग प्रक्रिया में लापरवाही, भंडारण संबंधी कमी या अन्य तकनीकी कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। हालांकि केवल वायरल तस्वीरों और वीडियो के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। संबंधित बोतल की वैज्ञानिक जांच और विभागीय परीक्षण के बाद ही पूरे मामले के तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।

मामला सामने आने के बाद लोगों ने आबकारी विभाग से त्वरित और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जांच में शिकायत सही पाई जाती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल सभी की निगाहें आबकारी विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं। 

इस संबंध मे जानकारी लेने के लिए डभरा आबकारी वृत्त प्रभारी कोमल सिदार से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन उन्होंने फोन नही उठाया।

डभरा मे शराब बोतल में कीड़ा मिलने का दावा: सोशल मीडिया में वीडियो वायरल; गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज सक्ती जिले के डभरा स्थित शासकीय देशी शराब दुकान से खरीदी गई एक शराब की बोतल में कथित रूप से कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में बोतल के अंदर कीड़ा दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि इस मामले की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। वायरल वीडियो और तस्वीरों के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म हो गया है। लोगों ने शराब की गुणवत्ता, पैकेजिंग और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब सरकार के माध्यम से शराब का विक्रय किया जा रहा है, तब गुणवत्ता के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। नागरिकों का कहना है कि यदि सीलबंद बोतल में इस प्रकार की शिकायत सामने आती है तो यह गंभीर विषय है। ऐसे मामलों में संबंधित विभाग को तत्काल जांच कर वास्तविकता सामने लानी चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं के बीच पैदा हुई आशंका और भ्रम की स्थिति समाप्त हो सके। जानकारों के अनुसार, पैक उत्पादों में किसी प्रकार की अशुद्धि पाए जाने के पीछे पैकेजिंग प्रक्रिया में लापरवाही, भंडारण संबंधी कमी या अन्य तकनीकी कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। हालांकि केवल वायरल तस्वीरों और वीडियो के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। संबंधित बोतल की वैज्ञानिक जांच और विभागीय परीक्षण के बाद ही पूरे मामले के तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे। मामला सामने आने के बाद लोगों ने आबकारी विभाग से त्वरित और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जांच में शिकायत सही पाई जाती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल सभी की निगाहें आबकारी विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं। इस संबंध मे जानकारी लेने के लिए डभरा आबकारी वृत्त प्रभारी कोमल सिदार से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन उन्होंने फोन नही उठाया।

Janjgir, Janjgir-Champa | Jun 13, 2026

🚨 फतेहपुर सीकरी में गहरे पानी से युवती को बचाने के लिए पुलिसकर्मी ने लगाई छलांग |

🚨 फतेहपुर सीकरी में गहरे पानी से युवती को बचाने के लिए पुलिसकर्मी ने लगाई छलांग |

Janjgir, Janjgir-Champa | Jun 4, 2026

बच्चों को मारने वाला मांग रहा है पानी पानी

बच्चों को मारने वाला मांग रहा है पानी पानी

Janjgir, Janjgir-Champa | May 31, 2026