सिसई: नव वर्ष पर नागफनी कोयल नदी में पिकनिक मनाने वालों की उमड़ी हजारों की भीड़
Sisai, Gumla | Jan 1, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के नागफनी स्थित कोईल नदी में बुधवार शाम हजारों की संख्या में पिकनिक मनाने वालों और घूमने वालों की भेड़ देखी गई। नव वर्ष के अवसर पर लोग दूर-दूर से अपने दो चक्के और चार चक्के वाहनों से नदी के मनोरम दृश्य का आनंद लेने पहुंचे हुए थे।कोई नदी का बहता पानी, नदी के बीच स्थित खूबसूरत चट्टाने और फैले हुए रेत लोगों को काफी आकर्षित कर रहा था।