सिसई: बरगांव में 20 वर्षीय युवक ने घर में पंखे से फांसी लगाकर की आत्महत्या
Sisai, Gumla | Jan 2, 2025 सिसई थाना क्षेत्र के बड़गांव गांव में बीते रात 20 वर्षीय सुमित कुमार पिता दीपक साहू ने अपने घर के अंदर पंखे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बात की जानकारी तब हुई जब युवक के रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार सुबह उसके घर के बाहर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो देखा कि वह फांसी में झूल रहा था।जिसके बाद पंचायत के मुखिया और थाना में सूचना दी गई।