सिसई: नव वर्ष पर नागफनी कोयल नदी में पिकनिक मनाने पहुंच रहे हैं पर्यटक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं
Sisai, Gumla | Dec 31, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र की नागफनी स्थित कोईल नदी में नववर्ष के अवसर पर पिकनिक मनाने वालों की भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार शाम नागफेनी अंबा घाघ के पास काफी संख्या में लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे हुए थे।चट्टानों और पानी की धारा के साथ घाघ का मनोरम दृश्य का आनंद ले रहे थे। वहीं प्रशासन के द्वारा नव वर्ष के अवसर पर सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया गया है।