सिसई: मुर्गू बरगांव मोड़ से सिसई पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
Sisai, Gumla | Jan 1, 2025 सिसई थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बुधवार शाम जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बरगांव की ओर से एक ऑल्टो कार नशीला पदार्थ लेकर कर मुर्गू होते हुए गुमला जाने वाली है।इसके बाद सन्हा दर्ज कर छापामारी दल का गठन किया गया।मुर्गू बरगांव मोड़ के पास वाहन चेकिंग प्रारंभ किया गया।जिसमें एक अल्टो एलएक्स कार से नशीले पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार हुआ।