ब्रह्मपुर: ब्रह्मपुर में कर्ज विवाद में महिला से मारपीट और छेड़खानी, तीन पर मामला दर्ज, सख्त कार्रवाई की मांग
ब्रह्मपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में कर्ज विवाद को लेकर एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट और छेड़खानी का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार, उसके पति ने गांव के ही कुछ लोगों से कर्ज लिया था और जल्द ही रकम लौटाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच आरोप है कि तीन नामजद आरोपी शनिवार की रात्रि 11 बजे जबरन उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे।