एसीबी राजस्थान ने 30 मई को चित्तौड़गढ़ में कर्मचारी राज्य बीमा निगम की शाखा प्रबंधक संदीपा वोहरा को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी स्पेशल यूनिट उदयपुर ने डीआईजी डॉ रामेश्वर सिंह के सुपरविजन और एएसपी राजीव जोशी के नेतृत्व में ट्रैप लगाया।