मसूदा: मसूदा में गौशाला पर टिप्पणी से तनाव, युवक की गिरफ्तारी की मांग
Masuda, Ajmer | Apr 20, 2026 मसूदा कस्बे में गौशाला को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना से आक्रोशित सर्व समाज के लोगों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसी टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास हैं।