बालाघाट: बारिश में भीगा 600 क्विंटल सरकारी गेहूं, लापरवाही उजागर होने पर आनन-फानन में शुरू हुआ उठाव
रेलवे स्टेशन परिसर में खुले आसमान के नीचे रखा करीब 600 क्विंटल सरकारी गेहूं शनिवार दोपहर हुई तेज बारिश में भीग गया। विदिशा से राशन दुकानों में वितरण के लिए पहुंची यह खेप पिछले तीन दिनों से बिना शेड के पड़ी थी, जिससे अचानक हुई आधे घंटे की बारिश ने भारी नुकसान पहुंचा दिया। मामले के तूल पकड़ने के बाद रविवार सुबह से ही प्रशासन हरकत में आया और गेहूं का उठाव शुरू