रावतसर: विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया, छः जनों के खिलाफ रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज
रावतसर पुलिस थाने में 6 जनों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज हुआ है पुलिस से शनिवार को जारी प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस थाने में एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के हनुमान प्रसाद गौरीशंकर गोपी राम अंतराम व दो अन्य जनों निवासी 74 L N P पदमपुर श्रीगंगानगर के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर तंग परेशान व मारपीट करने काआरोप लगाते मामला दर्ज करवाया है।