संडीला: बेनीगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग लीडर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
Sandila, Hardoi | Jun 16, 2026 पुलिस के अनुसार लखपति निवासी जुटौला मजरा गोपार थाना बघौली, अपने सहयोगियों अमरपाल और रामू पासी के साथ मिलकर कथित रूप से चोरी एवं नकबजनी जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले एक संगठित गिरोह का संचालन कर रहा था। पुलिस के अनुसार गिरोह की गतिविधियों से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त था।