लोहरदगा: सघन वाहन जांच अभियान में ₹1.58 लाख का जुर्माना वसूला, बीएस कॉलेज मार्ग पर हुई कार्रवाई
लोहरदगा जिला परिवहन पदाधिकारी जया शंखी मुर्मू के निर्देश पर मंगलवार को नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीएस कॉलेज मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक संचालित हुआ, जिसमें जिला सड़क सुरक्षा टीम एवं पुलिस बल की संयुक्त उपस्थिति रही।