एटा: रिजोर थाना क्षेत्र में एक युवक का आरोप, नशा करा के दो अज्ञात बाइक सवारों ने ले लिया मोबाइल और ₹1000
Etah, Etah | Feb 20, 2024 रिजोर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगला पुखे निवासी युवक ने आरोप लगाते हुए बताया कि दो अज्ञात बाइक सवारों ने नशा करा के उससे मोबाइल और ₹1000 ले लिये। पीड़ित युवक ने बताया कि बाइक सवारों ने उसे अपनी बाइक पर बैठाकर शहर में भी घूमाया। जब उसको छोड़ा तो उसके पास से ₹1000 और उसका मोबाइल ले लिया। पीड़ित ने पूरे मामले को लेकर कोतवाली नगर में लिखित शिकायत दी है।