एटा: अज्ञात वाहन द्वारा बिजली का खंभा तोड़ दिए जाने से कस्बा सकीट में विद्युत व्यवस्था हुई बाधित, पानी तक के लिए लोग परेशान
Etah, Etah | Feb 20, 2024 कस्बा सकीट में अज्ञात वाहन द्वारा बिजली का खंभा तोड़ दिए जाने से कस्बे की विद्युत व्यवस्था बाधित हो गई। ऐसे में लोग पानी तक के लिए भटकते रहे। वहीं लोग बिजली विभाग को लगातार खंभा सही कराने को लेकर फोन करते रहे। कुछ दिन पहले भी ऐसी ही एक घटना हुई थी।