धार: उमंग सिंगार के बयान पर मेडा का पलटवार, कहा- आदिवासी हिंदू थे और हिंदू रहेंगे
मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के आदिवासी हिन्दू नही हैं के बयान पर धार जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिह मेडा ने आक्रमक पलटवार किया हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ उमंग सिंघार गणेश जी की प्रतिमा वितरित करते है ओर दूसर तरफ कहते है कि आदिवासी हिंदू नही हैं। यह उनकी दोहरी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज आदिकाल से हिंदू थे।