धार: धार जिले में झमाझम बारिश जारी, कालीकराई बांध में पानी की आवक बढ़ी, बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी
धार जिले में बीते 24 घंटे से भी अधिक समय से झमाझम बारिश का दौर लगातार जारी है। बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रो में नदी नाले उफान पर है तो वही जिले के काली कराई बांध में पानी की आवक लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में काली कराई बांध में 0.30 मीटर पानी की बढ़ोतरी हो चुकी है। बांध का जल स्तर 471.70 मीटर के लेवल पर पहुंच चुका है।