मऊरानीपुर: टोड़ी फतेहपुर में टूटी पुलिया बनी मुसीबत, दो गांवों का आवागमन बंद, कांवड़िए और ग्रामीण पानी के बीच से निकलने को मजबूर
झांसी के टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र में छिरौरा बुजुर्ग और गड़ा गांव को जोड़ने वाली पुलिया टूटने से दोनों गांवों का आवागमन प्रभावित है। ग्रामीण और कांवड़िए पानी के बीच से निकलने को मजबूर हैं। शिकायतों के बावजूद अब तक मरम्मत या वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।