कैराना: कैराना में दुकान में कपड़े चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया आरोपी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान किया
Kairana, Shamli | Aug 19, 2026 कैराना नगर में मोहल्ला बिसातियान निवासी नफीस अहमद की रेडीमेड कपड़े की दुकान स्थित है। मंगलवार देर रात दुकान पर एक युवक पहुंचा और नौ रेडीमेड कपड़े चोरी कर जाने लगा, जिस पर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बुधवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।