डुमरांव: डुमरांव प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में विशेष योग प्रशिक्षण आयोजित, 143 शिक्षकों को योग का प्रशिक्षण दिया गया
Dumraon, Buxar | Mar 10, 2026 डुमरांव स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) मे विशेष योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार की सुबह 9 बजे किया गया जहां 143 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक डॉ. संजय कुमार सिंह ने किया। प्रशिक्षण में शिक्षकों को योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया।