जमुई: बनझुलिया गांव के पास दूध वाहन और हाईवा की टक्कर में तीन लोग घायल, चालक को सदर अस्पताल से पटना रेफर किया गया
Jamui, Jamui | Apr 24, 2026 गिद्धौर-झाझा मुख्य मार्ग के बनझुलिया गांव के पास शुक्रवार सुबह 4 बजे के करीब सुधा दूध लदी गाड़ी और तेज रफ्तार हाईवा में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चालक मोहम्मद मुख्तार, उपचालक मोहम्मद मुबारक और कर्मी संजीत साव घायल हो गए। सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची और हाईवा चालक को गिरफ्तार कर लिया।