गुन्नौर: धनारी थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में गांव लहरा भूड़ के चार लोगों के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज
धनारी थाना क्षेत्र के गांव लहरा भूड़ निवासी प्रमोद कुमार ने रविवार रात करीब 8 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह गांव के ही विजेंद्र के हेडपंप पर पानी भरने के लिए गया था। आरोप है कि उसी समय मुकेश, राकेश, सुरेंद्र और राहुल ने गाली गलौज शुरू कर दी। पीड़ित ने गालियां देने का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से पीड़ित के साथ मारपीट की।