बिलग्राम: मल्लावां क्षेत्र में महिला ने गांव के युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और लंबे समय से परेशान करने का गंभीर आरोप लगाया
Bilgram, Hardoi | Nov 29, 2025 मल्लावां थाना क्षेत्र में एक महिला ने गांव के युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और लंबे समय से परेशान करने का गंभीर आरोप लगाया है शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला के अनुसार माता-पिता घर के बाहर सो रहे थे।आरोप है कि गांव का युवक रस्सी डालकर घर के पीछे से कमरे में घुस आया और उसे पकड़कर जबरदस्ती करने लगा।