सुल्तानपुर: कछुआ लेकर पश्चिम बंगाल जा रहे कछुआ तस्कर को RPF ने रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार
सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर RPF ने चेकिंग के दौरान कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन से एक कछुआ तस्कर को गिरफ्तार किया है।युवक के पास से RPF को कछुआ बरामद हुआ है।जिसको वह पश्चिम बंगाल बेचने जा रहा था।RPF ने मय कछुए के आरोपी को वन विभाग की टीम के हवाले कर दिया है।आरोपी की पहचान मनोज कुमार निवासी पकड़ी के रूप में हुई है।