जगदलपुर: महादेव घाट में बाढ़ बचाव एवं आपदा मोचन बल के जवानों ने किया मॉक ड्रिल का आयोजन, आपात स्थिति में बचाव के सिखाए गए गुर
महानिदेशक नगर सेना मुख्यालय रायपुर, कलेक्टर बस्तर एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बुधवार दोपहर 2 बजे से जिले के बाढ़ बचाव एवं आपदा मोचन बल के जवानों द्वारा इंद्रावती नदी के महादेव घाट में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी तथा ग्रामीणों के समक्ष जिले में उपलब्ध समस्त बाढ़ बचाव सामग्रियों को टेस्ट ड्राइव किया गया।