अशोक नगर: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, 13 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया था
अशोकनगर देहात थाना पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने गांव ले गया था, जहां उसने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पीड़िता को सकुशल बरामद कर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाया। शनिवार को फरियादी ने अपनी 13 वर्षीय बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।