टाटीझरिया: मुजफ्फरपुर का पदयात्री टाटीझरिया पहुंचा: ₹224 से शुरू हुई 12 ज्योतिर्लिंग व 4 धामों की यात्रा
टाटीझरिया पहुंचा मुजफ्फरपुर का पदयात्री: ₹224 से शुरू हुआ 12 ज्योतिर्लिंग और 4 धामों का सफर। सनातन धर्म और गौ माता के सम्मान में दीपक ने उठाई लाठी; भक्ति के अटूट संकल्प से नाप रहे हजारों मील की दूरी। हृदय में अटूट श्रद्धा और पैरों में सनातन धर्म के प्रचार का संकल्प लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का एक 21 वर्षीय युवक इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है।