मुज़फ्फरनगर: आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से SP सिटी ने नगर कोतवाली क्षेत्र में पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण
शुक्रवार को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने नगर कोतवाली क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर बने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। एसपी सिटी ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।