मुज़फ्फरनगर: महावीर चौक के समीप BJP नेता ने घरेलू विवाद में खुद को मारी गोली, मौके पर पहुंची पुलिस, घायल कों अस्पताल में किया भर्ती
सिविल लाइन क्षेत्र के महावीर चौक के समीप अपने प्रतिष्ठान पर शुक्रवार को BJP नेता निधीश राज गर्ग द्वारा खुद को गोली मारने का मामला सामने आया है। घरेलू विवाद के चलते BJP नेता ने स्वयं अपने पिस्टल से सर में गोली मारी है। BJP नेता को जनपद मुजफ्फरनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।