मुज़फ्फरनगर: जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों से मिलने पहुंचे मुलाकातियों को मतदान के लिए किया गया जागरूक
गांधी कॉलोनी स्थित जिला कारागार मैं निरुद्ध बंदियों से शुक्रवार को मिलने पहुंचे मुलाकात्यों को अपर जिलाधिकारी गजेंद्र सिंह एवं जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा के द्वारा मतदान के लिए जागरूक किया गया जहां पर मुलाकातियों के हाथ पर प्रतिदिन लगने वाली मोर को बदलकर 'एक वोट एक सोच' 'वोट फॉर इंडिया' मतदान 19 अप्रैल' 'पहले मतदान फिर जलपान' आदि के स्लोगन वाली मोहर लगाई गई।