मुज़फ्फरनगर: राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने श्री बालाजी जन्मोत्सव को लेकर चल रहे विवाद के निपटारे हेतु DM कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने शुक्रवार को DM कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि लगातार कई वर्षों से श्री बालाजी जन्मोत्सव भव्य रूप से मुजफ्फरनगर में मनाया जाता है। जिसमें भव्य शोभायात्रा भी निकल जाती है लेकिन इस बार मंदिर कमेटी की मनमानी के कारण यात्रा में विघ्न डालने का कार्य किया जा रहा है। जो कि गलत है।