मुज़फ्फरनगर: थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक अभियुक्त को सरवट फाटक रेलवे लाइन के पास किया गिरफ्तार, भेजा जेल
जनपद मुजफ्फरनगर की थाना सिविल लाइन पुलिस ने शुक्रवार को एक शातिर अभियुक्त गयूर पुत्र अयूब निवासी केवलपुरी को सरवट फाटक रेलवे लाइन के किनारे से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त गयूर के कब्जे से पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।