नई मंडी थाना प्रभारी बबलू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिलाजुद्दी के जंगल से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया है। अभियुक्तों की पहचान राहुल पुत्र विजेंदर व शुभम पुत्र मदनलाल के रूप में हुई है, जिन्हें जेल भेज दिया गया है।