Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image

सुबह-सुबह एक्शन में दिखे बांका एसपी, बाजारों और पार्कों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच बांका। आमजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बांका पुलिस द्वारा विशेष पहल की गई। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक, बांका ने मॉर्निंग पेट्रोलिंग के दौरान शहर के विभिन्न पार्कों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों का स्वयं निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित थाना क्षेत्रों को सतर्क रहने, नियमित गश्ती बढ़ाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। एसपी ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी सुझावों को भी सुना। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बांका पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखना है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिलेभर में ऐसे निरीक्षण और मॉर्निंग पेट्रोलिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। #BankaPolice #BankaNews #MorningPatrolling #SPBanka #PublicSafety #BiharPolice

Amarpur, Banka | Jun 16, 2026