प्रयागराज: सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष राजेश सिंह पटेल ने प्रेस वार्ता का किया आयोजन
भाजपा किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष राजेश सिंह पटेल ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। उन्होंने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित होने वाली ग्राम परिक्रमा यात्रा की 12 फरवरी से शुरुआत होगी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। यह ग्राम परिक्रमा यात्रा किसानों की समस्याओं को सुनेगा।