प्रयागराज: किन्नर अखाड़े में लगी आग से झुलसे व्यक्ति की एसआरएनएच में हुई मौत, दो दिन पहले माघ मेले के शिविर में लगी थी आग
माघ मेले स्थित किन्नर अखाड़े में लगी आग से झुलसे व्यक्ति की आज शनिवार को भोर में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका इलाज स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में चल रहा था। करेली थाना क्षेत्र के करेंदा गांव निवासी राजकुमार उर्फ बेचन मास्टर कई सालों से किन्नर अखाड़े से जुड़ा था।