प्रयागराज: मौनी अमावस्या स्नान पर्व सकुशल संपन्न होने के दूसरे दिन भी हजारों श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी
प्रयागराज के संगम तट पर बीते कल शुक्रवार को मौनी अमावस्या का महा स्नान पर्व सकुशल संपन्न हुआ तथा आज शनिवार को स्नान पर्व बीत जाने के बाद भी गंगा - यमुना अदृश्य त्रिवेणी के संगम तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है,मेला प्रशासन के मुताबिक बीते कल मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर विभिन्न स्नान घाटों पर दो करोड़ 18 लाख लोगों ने संगम में स्नान किया है।