गया टाउन सीडी ब्लॉक: मगध मेडिकल थाना पुलिस ने SC/ST मामले में की बड़ी कार्रवाई, 1 विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध, 1 गिरफ्तार
गया के मगध मेडिकल थाना पुलिस ने SC/ST कांड मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध कर दिया है, जबकि एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी सुशील कुमार ने बुधवार की शाम 6 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि वादी के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराया गया।जिसमे बताया कि वह एम्बुलेंस से मगध मेडिकल अस्पताल जा रहा था।