बुढ़ाना: 233 रुपये के विवाद में डेयरी संचालक की चंधेड़ी रोड पर पिटाई
बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के चंधेड़ी रोड पर क्रेडिट कार्ड से 233 रुपये कटने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि दबंगों ने डेयरी संचालक को घेरकर पीटा। घायल लोगों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।