राजपुर: पटखौलिया में अगलगी से 2 दलित परिवार बेघर, नगदी समेत हजारों की संपत्ति राख
Rajpur, Buxar | Jun 7, 2026 राजपुर प्रखंड के धनसोई थाना क्षेत्र स्थित पटखौलिया गांव में हुई अगलगी की घटना ने 2 दलित परिवारों की जिंदगी को मुश्किल में डाल दिया। आग की चपेट में आने से दोनों परिवारों के घरों में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।